RPSC 2nd Grade Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शिक्षा विभाग में 17000 पदों पर वरिष्ठ शिक्षक (सेकंड ग्रेड) भर्ती 2024 की अधिसूचना जारी की है। स्नातक और बी.एड उत्तीर्ण उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा होगी जिसमें दो पेपर होंगे। पहले पेपर में सामान्य ज्ञान और शैक्षणिक मनोविज्ञान पर सवाल होंगे, जबकि दूसरे पेपर में संबंधित विषय की विस्तृत जानकारी मांगी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2024 है और परीक्षा 28 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की जाएगीhttps://rpsc.rajasthan.gov.in/
आरपीएससी द्वितीय ग्रेड नई रिक्ति 2024 हाइलाइट
भर्ती संगठन | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
|
|
द्वितीय श्रेणी अधिसूचना जारी | जल्द ही | |
पद का नाम | द्वितीय श्रेणी वरिष्ठ शिक्षक | |
कुल रिक्तियाँ | 17000+ | |
आवेदन शुरू | जल्द ही | |
आवेदन मोड | online | |
नौकरी स्थान | राजस्थान | |
द्वितीय श्रेणी वेतन | ₹35,400 – ₹42,700/- | |
श्रेणी | RPSC द्वितीय श्रेणी अधिसूचना 2024 |
आरपीएससी द्वितीय ग्रेड नई रिक्ति 2024 अधिसूचना
आरपीएससी सेकंड ग्रेड नई भर्ती 2024 विज्ञप्ति राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। सेकंड ग्रेड की विज्ञप्ति लगभग 17000 पदों पर जारी की गई है। जिसमें वरिष्ठ शिक्षक के विषय अनुसार विभिन्न रिक्त पद शामिल हैं। हजारों लाखों बी.एड कोर्स कर चुके अभ्यर्थियों के लिए सेकंड ग्रेड वैकेंसी 2024 शिक्षक बनने का एक नया अवसर है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र उम्मीदवारों को सेकंड ग्रेड एक्जाम की तैयारी के लिए अभी से सिलेबस को कवर करने की शुरुआत कर देनी चाहिए। राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर सब्जेक्ट वाईज पद संख्या और शैक्षणिक योग्यता की सम्पूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। RPSC 2nd Grade New Vacancy 2024 में एप्लिकेशन सबमिट करने से पूर्व पात्रता मानदंडों से सम्बन्धित विवरण जरूर चेक करें और आवेदन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स अपने पास रखें।https://www.india.gov.in/
आरपीएससी द्वितीय ग्रेड नई रिक्ति 2024 आवेदन शुल्क
आरपीएससी 2nd ग्रेड न्यू भर्ती में आवेदन के लिए सामान्य और अनारक्षित केटेगरी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये एप्लिकेशन फीस देनी होगी। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग ईडब्ल्यूएस केटेगरी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये एप्लिकेशन फीस देनी होगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी केटेगरी के महिला-पुरुष उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा।
आरपीएससी द्वितीय श्रेणी रिक्ति 2024 पात्रता
- उम्र न्यूनतम 21 वर्ष अथवा इससे अधिक होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत सम्बन्धित विषय में बी.एड कोर्स पूरा होना चाहिए।
- वहीं बी.एड के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
- आरपीएससी सेकंड ग्रेड नई भर्ती में राजस्थान के स्थानीय निवासी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
- आवेदन के लिए सभी अनिवार्य दस्तावेज होने चाहिए।
- राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के लिए RPSC Senior Teacher Eligibility विवरण की सम्पूर्ण जानकारी नीचे स्टेप बाई स्टेप दी गई है।
आरपीएससी द्वितीय ग्रेड नई रिक्ति 2024 योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण और साथ ही प्रासंगिक विषय में बी.एड कोर्स या फिर इसके समकक्ष कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आरपीएससी सेकंड ग्रेड नई भर्ती 2024 में आवेदन के योग्य हैं। अन्य योग्यताओं के तहत राजस्थान की कला संस्कृति और देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।
आरपीएससी द्वितीय श्रेणी नई रिक्ति 2024 के लिए आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। राजस्थान सेकंड ग्रेड नई भर्ती 2024 के लिए उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी। राज्य में आरक्षण के सरकारी नियम के अंतर्गत आरक्षित केटेगरी के महिला पुरुष और सामान्य श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को उम्र में छुट दी गई है।
आरपीएससी द्वितीय ग्रेड रिक्ति 2024 पाठ्यक्रम
- आरपीएससी सेकंड ग्रेड नई भर्ती 2024 की परीक्षा दो पेपर के लिए होगी।
- पहला पेपर 200 अंकों का और दूसरा पेपर 300 अंकों का होगा।
- प्रथम प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान से सम्बन्धित निम्नलिखित विषयों को शामिल किया गया है-
- शैक्षिक मनोविज्ञान
- राजस्थान का करंट अफेयर्स
- भारत का सामान्य ज्ञान
- विश्व का सामान्य ज्ञान
- राजस्थान का इतिहास और ऐतिहासिक महत्व भौगोलिक स्थितियां
- राजस्थान का सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान
- वरिष्ठ शिक्षक भर्ती के दूसरे पेपर में चुने गए विषयों की शिक्षण विधियां और प्रासंगिक विषय वस्तु के बारे में स्नातक स्तर का ज्ञान एवं प्रासंगिक विषयों से सम्बन्धित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के ज्ञान से जुड़े विषय शामिल किए गए हैं।
- इसी भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर RPSC 2nd Grade Subject Wise Syllabus PDF प्राप्त कर सकते हैं।
- 2nd Grade Vacancy 2024 Exam Date जारी होने तक दोनों पेपर के लिए सिलेबस कवर कर लेना चाहिए ताकि आपको रिवीजन के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
- सेकंड ग्रेड की आने वाली नई भर्ती के लिए अभी परीक्षा तिथि जारी नहीं की गई है।
- अपनी तैयारी को मजबूत बनाने और प्रतिवर्ष रिपीट होने वाले टॉपिक को समझने के लिए जितना हो सके 2nd Grade Previous Year Paper हल करें।
आरपीएससी द्वितीय श्रेणी शिक्षक वेतन
राजस्थान सेकंड ग्रेड नई भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 11 के अनुसार न्यूनतम 35400 रुपये से 42700 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य विभिन्न वेतन भत्ते भी उपलब्ध कराए जाते है।https://sarkarijobxyz.com/